इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650 वीं पावन पर्व जंयती के अवसर पर जागरूक कलश यात्रा में जनप्रतिनिधियों और पाटी पदाधिकारियों को सूचना नहीं दिया गया। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और जनप्रतिनिधियों के सम्मान से जुड़ा हुआ विषय है। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित अथवा प्रशासन के सहयोग से किसी भी महत्वपूर्ण सार्वजनिक कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को समय पर सूचना देना लोकतांत्रिक मर्यादा और आपसी संबंध की दृष्टि से आवश्यक है। जिला पदाधिकारी से स्पष्ट करना चाहता है कि आखिर किन किन कारणों से जिले के जनप्रतिनिधियों को इस कार्यक्रम की दो सूचना नहीं दी गई क्या प्रशासन की ओर से कोई लिखित सूचना भेजी गई थी यदि भेजी गई थी कि किन-किन जनप्रतिनिधियों को सूचना दे दी गई थी कब भेजी गई। हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति का अपमान करना नहीं है बल्कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर संबंध में और लोकतांत्रिक व्यवस्था की गरिमा बनाए रखना है। जिला पदाधिकारी महोदय से मांग करते हैं इस मामले में पूरी तरह से स्पष्ट की जाए और भविष्य में जिले के किसी भी महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रम में सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों को समय पर विधिवत रूप से सूचना और आमंत्रण सुनिश्चित किया जाए । संत गुरु रविदास महाराज जी का संदेश सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारा का संदेश है ऐसे अवसर पर किसी भी जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में अनभिज्ञ रह जाना उचित नहीं है। प्रेस वार्ता में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के जिला संयोजक सुबोध चौधरी जिला उपाध्यक्ष सतीश ठाकुर,राधा देवी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना , जिला अतिपिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय भगत, जिला अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन पासवान, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रवीर यादव शामिल थे।
मधुबनी, ( संवाददाता) । आज गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा जी की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, मंच- मोर्चा के जिला अध्यक्ष और संयोजक की संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस संगठनात्मक बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री धनराज शर्मा और भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता जी को भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा जी द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री श्री धनराज शर्मा जी ने कहा कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मासिक कार्यक्रम मन की बात सभी कार्यकर्ता सुनकर सरल एप पर लोड करें । जिला और मंडल अध्यक्षों मासिक बैठक, शक्ति केन्द्रों की बैठक सहित संगठन की आगामी कार्यक्रम पर बृहद रूप से बैठक में चर्चा की गई। प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता जी ने कहा कि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गांव गांव तक जाकर बतलाएँ। बैठक में जिला महामंत्री रंजीत यादव, सुबोध चौधरी, सरोज सिंह, जिला मिडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, सतीश ठाकुर, राधा देवी, राम सकल यादव, संतोष भगत, शिव शंकर पाण्डेय, प्रंशात ठाकुर, जिला मंत्री दीप्ति राउत, पंकज सिंह राठौड़, रितु मंडल, आई टी सेल जिला संयोजक आदित्य झा कार्यालय मंत्री कन्हैया साह, अजय भगत, चंदन पासवान, चन्द्र वीर यादव, गिरधारी झा, नवल झा, गोपाल चौपाल, अजय चौपाल सहित अन्य नेतागण शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें