ग्रेटर नोएडा में कैंटाबिल का फैशन विस्तार, खुला नया एक्सक्लूसिव स्टोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 19 अगस्त 2026

ग्रेटर नोएडा में कैंटाबिल का फैशन विस्तार, खुला नया एक्सक्लूसिव स्टोर

Cantabill-store-greater-noida
ग्रेटर नोएडा। देश के प्रमुख परिधान निर्माता एवं रिटेलर कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश में अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार करते हुए ग्रेटर नोएडा में अपना नया स्टोर शुरू किया है। यह उत्तर प्रदेश में कंपनी का तीसरा स्टोर है। लगभग 860 वर्गफुट क्षेत्रफल में स्थापित यह नया ब्रांड स्टोर ग्रेटर नोएडा के ओमैक्स मॉल, कनॉट प्लेस कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, बीटा-2 स्थित शॉप नंबर 57 में खोला गया है। नए स्टोर के माध्यम से कैंटाबिल ने ग्रेटर नोएडा के फैशन प्रेमियों के लिए विशेष रूप से पुरुषों के परिधानों और एक्सेसरीज की विस्तृत एवं आधुनिक रेंज उपलब्ध कराई है। स्टोर में ग्राहकों को कैजुअल वियर, पार्टी वियर और फॉर्मल वियर के साथ-साथ ट्रेंडी एवं आकर्षक एक्सेसरीज की विभिन्न वैरायटी देखने को मिलेगी। आधुनिक फैशन ट्रेंड और ग्राहकों की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए कलेक्शन को स्टाइल, गुणवत्ता और आराम का बेहतर संयोजन माना जा रहा है।


इस अवसर पर कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड के निदेशक श्री दीपक बंसल ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में नया पुरुष एवं एक्सेसरीज एक्सक्लूसिव स्टोर शुरू करना कंपनी के लिए बेहद उत्साहजनक है। उन्होंने कहा कि कैंटाबिल को मिड-प्रीमियम सेगमेंट में ग्राहकों का भरपूर प्यार और विश्वास मिला है। नया स्टोर पुरुषों के लिए फैशन-फॉरवर्ड परिधानों और एक्सेसरीज की व्यापक रेंज पेश करेगा। श्री बंसल ने कहा कि कैंटाबिल की देशभर में मजबूत उपस्थिति है और कंपनी आने वाले वर्षों में अपने रिटेल नेटवर्क को और अधिक विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रेटर नोएडा में नए स्टोर का शुभारंभ इसी विस्तार यात्रा की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। कैंटाबिल ने लगातार लेटेस्ट स्टाइल के साथ प्रीमियम कपड़े दिए हैं, जो बदलते फैशन माहौल को दिखते हैं। ब्रांड क्लासिक और स्टाइलिश कपड़ों की लगातार नई रेंज तैयार करने के साथ-साथ कस्टमर्स को बेमिसाल फैशन एक्सपीरियंस देने के लिए प्रतिबद्ध है।

कोई टिप्पणी नहीं: