मधुबनी : ग्राम पंचायतों के मुखिया चार दिवसीय व्यवहारिक जानकारी के लिए वाराणसी रवाना। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 19 अगस्त 2026

मधुबनी : ग्राम पंचायतों के मुखिया चार दिवसीय व्यवहारिक जानकारी के लिए वाराणसी रवाना।

  • पंचायतों में नवाचार एवं सुशासन को बढ़ावा देने के लिए आयोजित अध्ययन भ्रमण।

Madhubani-mukhiya-training
मधुबनी, 17 अगस्त (रजनीश के झा) ।  जिले के चयनित 50 ग्राम पंचायतों के माननीय मुखिया का चार दिवसीय राज्य से बाहर अध्ययन भ्रमण दिनांक 17 अगस्त 2026 से 20 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। बिहार राज्य पंचायत संसाधन संस्था के तत्वावधान में आयोजित इस अध्ययन भ्रमण के दौरान नामित माननीय मुखिया को उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले की उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों में पंचायत स्तर पर संचालित उत्कृष्ट कार्यों, नवाचारों एवं सफल विकासात्मक गतिविधियों का अध्ययन कराया जाएगा। इसी क्रम में आज मधुबनी से नामित माननीय मुखिया को एसी वोल्वो बस के माध्यम से वाराणसी के लिए रवाना किया गया। जिला नोडल पदाधिकारी, जिला पंचायत संसाधन केंद्र, श्री विकास कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। चार दिवसीय अध्ययन भ्रमण का मुख्य उद्देश्य माननीय मुखिया को उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों में अपनाई जा रही सुशासन व्यवस्था, पंचायत विकास की प्रभावी कार्यप्रणाली, जनभागीदारी, स्वच्छता, सतत विकास, डिजिटल सेवाओं तथा विभिन्न विकासात्मक एवं नवाचारात्मक गतिविधियों से अवगत कराना है। अध्ययन भ्रमण के दौरान प्राप्त अनुभव एवं सफल कार्यप्रणालियों को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप अपने-अपने ग्राम पंचायतों में लागू करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम के अवसर पर नोडल पदाधिकारी–RTPS श्री रजनीश कुमार सहित जिला पंचायत संसाधन केंद्र, मधुबनी के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। जिला नोडल पदाधिकारी एवं उपस्थित पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय भ्रमण  में शामिल सभी माननीय मुखिया को सफल एवं ज्ञानवर्धक अध्ययन भ्रमण हेतु शुभकामनाएं दीं। यह अध्ययन भ्रमण ग्राम पंचायतों के बीच सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान, नवाचार को बढ़ावा देने तथा पंचायतों को अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं जनोन्मुख बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अध्ययन भ्रमण से प्राप्त अनुभव एवं सीख ग्राम पंचायतों के समग्र विकास तथा स्थानीय स्तर पर बेहतर प्रशासनिक एवं विकासात्मक कार्यों के क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: