पूर्णिया : जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में आपातकालीन निकासी एवं अग्नि सुरक्षा अभ्यास आयोजित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

पूर्णिया : जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में आपातकालीन निकासी एवं अग्नि सुरक्षा अभ्यास आयोजित

Gd-goenka-school-purnia
पूर्णिया (संवाददाता)। जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में विद्यार्थियों एवं विद्यालय कर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित एवं त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आपातकालीन निकासी एवं अग्नि सुरक्षा अभ्यास का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आग अथवा किसी अन्य आपात स्थिति में घबराए बिना शांतिपूर्वक, अनुशासित ढंग से तथा निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए भवन से सुरक्षित बाहर निकलने का प्रशिक्षण देना था। अभ्यास के दौरान स्पष्ट संचार, त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षित निकासी तथा सभी कक्षाओं एवं विभागों की जवाबदेही पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में पूर्णिया जिला प्रशासन के एडीएमओ श्री प्रणव कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही राज्य आपदा मोचन बल की टीम से श्री मनोज कुमार, श्री राज वर्धन कुमार, श्री प्रमोद कुमार राम एवं सुश्री रोशनी कुमारी तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पूर्णिया के प्रोग्रामर एवं समन्वयक श्री गौरव कुमार उपस्थित रहे। जिला अग्निशमन कार्यालय, पूर्णिया की टीम ने विद्यार्थियों एवं विद्यालय के कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा आपातकाल के दौरान अपनाए जाने वाले आवश्यक सुरक्षा उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। टीम ने सुरक्षित निकासी, अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग तथा आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अग्निशमन विभाग की टीम में उपनिरीक्षक श्री रंजीत कुमार सहित श्री अशोक कुमार, श्री सुनील कुमार, श्री मो. सफीउल्लाह, श्री मो. तिशान खान, श्री सुमित कुमार, श्री विजय राजक, श्री नंद किशोर कुमार, श्री रूपेश कुमार, श्री माणिक लाल, सुश्री सोनी कुमारी एवं सुश्री निशा भारती शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं मंच संचालन श्रीमती रीमा मुखर्जी द्वारा किया गया। 


इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक-प्रधानाचार्या श्रीमती पुलोमा नंदी, उप-प्रधानाचार्य श्री राज कुमार दास, प्रशासक श्री प्रीतम दास, वरिष्ठ शैक्षणिक समन्वयक श्री त्रिबेनी पांडेय, जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) श्री राहुल शांडिल्य,चेयरमैन की निजी सहायक सह मानव संसाधन विभाग की प्रमुख श्रीमती प्रीति अग्रवाल ,समन्वयकगण,शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय की निदेशक-प्रधानाचार्या श्रीमती पुलोमा नंदी ने जिला प्रशासन, राज्य आपदा मोचन बल, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं अग्निशमन विभाग की टीम का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभ्यास विद्यार्थियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता, आत्मविश्वास एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। नियमित रूप से किए जाने वाले ऐसे अभ्यास किसी वास्तविक आपदा की स्थिति में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित व्यवहार एवं निकासी की प्रक्रिया का अभ्यास किया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं जागरूकता को प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सुरक्षा प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कोई टिप्पणी नहीं: