नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने बुधवार को ‘एक देश, एक चुनाव’ के विचार को लेकर नरेन्द्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि संसदीय चुनाव के शोर में राज्यों की जनता की आकांक्षाएं दब जाएंगी तथा केवल प्रधानमंत्री की आवाज सुनाई देगी। वरिष्ठ अधिवक्ता सिब्बल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश में ऐसी सरकार है जो हर चीज को ‘‘एक’’ करने में विश्वास रखती है, जिसमें चुनाव और परीक्षाएं भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भारत के लिए एक पार्टी तय करे कि क्या गाया जाए और क्या नहीं, एक पार्टी तय करे कि आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, आपको कैसे कपड़े पहनने चाहिए और कैसे नहीं।’’ सिब्बल ने कहा कि प्रकृति में भी एकरूपता नहीं है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एकरूपता अपने आप में प्रकृति के अनुकूल नहीं है और यह मानव स्वभाव के भी विपरीत है।
बुधवार, 26 अगस्त 2026
दिल्ली : एक साथ चुनाव से सिर्फ प्रधानमंत्री की आवाज सुनाई देगी : सिब्बल
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें