सीहोर : नगर पालिका के निरंतर प्रयासों से शहर के वार्डों में तेजी से हो रहे विकास कार्य : प्रिंस राठौर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

सीहोर : नगर पालिका के निरंतर प्रयासों से शहर के वार्डों में तेजी से हो रहे विकास कार्य : प्रिंस राठौर

  • चाणक्यपुरी में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, वार्ड क्रमांक 9 में 7 लाख की लागत से बनी सीसी रोड का लोकार्पण

Nagar-palika-sehore
सीहोर। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने और नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चाणक्यपुरी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 में लगभग 7 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा किया गया। इस मौके पर वार्ड क्रमांक के लोकप्रिय पार्षद सीताराम यादव ने बताया कि वार्ड में तेजी से कार्य हुए है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से विकास कार्य का श्रीगणेश कराते हुए कहाकि शहर को विकसित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। यह सीसी रोड लोकेश नामदेव जी के घर से विश्वकर्मा जी के घर तक बनाई गई है। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा सड़क निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। सड़क निर्माण पूर्ण होने से स्थानीय रहवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में भी सुधार होगा। लोकार्पण अवसर पर नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि नगर पालिका परिषद का लक्ष्य केवल शहर के मुख्य मार्गों का विकास करना नहीं, बल्कि प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक मोहल्ले तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। चाणक्यपुरी सहित शहर के सभी क्षेत्रों में नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।


मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास को नई गति

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास को नई गति मिली है और उसी भावना के साथ नगर सरकार भी सीहोर शहर के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ नगर पालिका परिषद को जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरना ही नगर सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि विकास कार्यों की श्रृंखला आगे भी निरंतर जारी रहेगी। शहर के जिन क्षेत्रों में सड़क, नाली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है, वहां चरणबद्ध तरीके से कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि सीहोर को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और विकसित शहर बनाने के संकल्प के साथ नगर पालिका परिषद पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। क्षेत्रवासियों ने सीसी रोड निर्माण के लिए नगर पालिका परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क बनने से दैनिक आवागमन में काफी सुविधा होगी और बारिश के दौरान होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी। लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद कमलेश राठौर, कमलेश कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, नरेंद्र राजपूत, प्रदीप गौतम, लोकेंद्र वर्मा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, नागरिक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: