सीहोर : प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर बढ़िया खेड़ी का होगा जीर्णोद्धार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

सीहोर : प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर बढ़िया खेड़ी का होगा जीर्णोद्धार

  • श्रद्धालुओं की मांग पर विधायक सुदेश राय एक करोड रु स्वीकृत किए

Hanuman-mandir-sehore
सीहोर। बढ़िया खेड़ी स्थित प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर का विधायक सुदेश राय श्रद्धालुओं की विशेष मांग पर जीणोउद्धार कराएंगे। विधायक सुदेश राय ने गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों और मंदिर व्यवस्थापकों स्थानीय नागरिकों के साथ प्राचीन मंदिर का निरीक्षण किया। विधायक सुदेश राय ने प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर को भव्य रूप देने के लिए एक करोड रुपए स्वीकृत किए हैं। विधायक सुदेश राय ने बताया कि सीवन नदी के तट पर स्थित प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर अत्यधिक पुराना मंदिर है। बीते वर्षों में यहां पर कुछ धार्मिक निर्माण कार्य हुए हैं। यहां पर संत निवास करते हैं संतो के द्वारा ही मंदिर व्यवस्थाओं को नियंत्रित किया जाता है। प्रतिवर्ष हनुमान जयंती हर्षोल्लास से मनाई जाती है श्री राम कथा श्रीमद् भागवत कथा हनुमान चालीसा पाठ सुंदरकांड भंडारा जैसे आयोजन होते रहते हैं। बड़ी संख्या में शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के श्रद्धालु यहां पर पहुंचकर भगवान के दर्शन प्राप्त करते हैं। जीर्णोद्धार के अंतर्गत राजस्थानी मारवाड़ी नगर शैली में भव्य विशाल मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष सुविधाएं मंदिर परिसर में उपलब्ध कराई जाएगी।  निरीक्षण के दौरान बढ़िया खेड़ी  के नागरिक श्रद्धालु और मंदिर व्यवस्थापक सहित अधिकारी कर्मचारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: