पटना, 21 अगस्त (रजनीश के झा) । मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार पुलिस द्वारा आज चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (CNLU), पटना में नशा एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुलपति Prof. (Dr.) Faizan Mustafa, डीआईजी श्री अनिल कुमार, रजिस्ट्रार प्रो. डॉ. एस. पी. सिंह, एसपी श्री राजेश कुमार एवं एएसपी श्री इमरान परवेज सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं कानूनी दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
शनिवार, 22 अगस्त 2026
पटना : CNLU में नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें