मधुबनी : राखी गीत 'राखी के ताग भैया' हुआ रिलीज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 19 अगस्त 2026

मधुबनी : राखी गीत 'राखी के ताग भैया' हुआ रिलीज

New-maithili-rakhi-sing-release
मधुबनी (संवाददाता) : जानकी फिल्म्स प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर आज राखी गीत रिलीज हुआ जिसका बोल है 'राखी के ताग भैया, हम्मर छी भाग। इस गीत को लिखा है साहित्यकार अजित आजाद ने और स्वर दिया है अनुराधा गुप्ता ने। इस गीत का संगीत तैयार किया है आलोक कुमार झा ने। वरिष्ठ लेखक चंडेश्वर खान ने चैनल का बटन दबाकर गीत जारी किया। मैथिली में राखी गीत की कमी को देखते हुए इस गीत को जारी किया गया है। जानकी फिल्म्स के निदेशक सुनील कुमार झा ने बताया कि भाई-बहन के इस अनूठे पर्व को हमने अपनी ओर से सांगितिक महत्व देने की चेष्टा की है। भाई से दूर रहने वाली बहनों के लिए खास तौर पर इस गीत को तैयार किया गया है। गीतकार अजित आजाद ने कहा कि यह गीत बहनों को काफ़ी पसंद आएगा क्योंकि इसमें उनके दियमान को पिरोया गया है। इसके बोल और इसका संगीत बहुत ही कर्णप्रिय बन पड़ा है।

कोई टिप्पणी नहीं: