भोपाल : नए शोरूम लॉन्च के साथ नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुँच - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 22 अगस्त 2026

भोपाल : नए शोरूम लॉन्च के साथ नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुँच

Nlte-german-kitchen-brand-bhoal
भोपाल,  22 अगस्त, 2026: जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल, नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी पहुँच बढ़ाते हुए, भोपाल में नया शोरूम शुरू किया है। नोल्टे कुचेन अपने सटीक काम, नए डिजाइन और बेहतरीन क्वालिटी के लिए जाना जाता है। ड्रीम किचन्स के साथ साझेदारी में शुरू किया गया यह शोरूम मध्य भारत के तेजी से बढ़ते घर और कारोबार से जुड़े बाजार में नोल्टे की पहुँच को और अधिक बढ़ाएगा। यहाँ घर मालिकों, आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिजाइनर्स और प्रॉपर्टी डेवलपर्स को नोल्टे के प्रीमियम जर्मन किचन देखने और उनके बारे में जानने का मौका मिलेगा।
शोरूम में नोल्टे के कई खास किचन डिजाइन पेश किए गए हैं। इनमें किचन को ज्यादा सुविधाजनक बनाने, बेहतर डिजाइन और सामान रखने के लिए सही जगह का खास ध्यान रखा गया है। विज़िटर्स नोल्टे के किचन की बेहतर बनावट, अच्छी क्वालिटी वाले मटेरियल्स और नए फीचर्स को करीब से देख सकेंगे, जिनके लिए नोल्टे दुनियाभर में जाना जाता है।


सेल्वा कुमार राजुलु, मैनेजिंग डायरेक्टर और वाइस प्रेसिडेंट, नोल्टे मिडिल ईस्ट, एशिया और अफ्रीका, ने कहा, “भोपाल में नया शोरूम शुरू करना भारत में नोल्टे की बढ़ती पहुँच की दिशा में एक और अहम् कदम है। आज लोग अपने घरों में अच्छे डिजाइन और बेहतर क्वालिटी को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। ऐसे में, हम जर्मन तकनीक, बेहतरीन क्वालिटी और नए डिजाइन वाले किचन को अपने ग्राहकों के और करीब लाना चाहते हैं। अपने भरोसेमंद पार्टनर ड्रीम किचन्स के साथ हम भोपाल के ग्राहकों की जरूरतों को समझते हुए, उन्हें बेहतर डिजाइन और अच्छी क्वालिटी वाले किचन उपलब्ध कराने के लिए उत्साहित हैं। हमें उम्मीद है कि यह शोरूम भोपाल और आसपास के क्षेत्र में लोगों को अपनी पसंद का किचन चुनने में मदद करेगा।” भोपाल में नया शोरूम शुरू होना भारतीय बाजार के लिए नोल्टे की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कंपनी मजबूत स्थानीय साझेदारियों के जरिए देश में अपनी पहुँच बढ़ाने पर काम कर रही है, ताकि ग्राहकों को बेहतर अनुभव और दुनिया भर के स्तर का किचन डिजाइन मिल सके।

कोई टिप्पणी नहीं: