सीहोर : पर्यावरण संरक्षण में सीड बॉल बीज गोला एक बहुत ही सरल, सस्ता और असरदार तरीका : ईश्वर सिंह चौहान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 19 अगस्त 2026

सीहोर : पर्यावरण संरक्षण में सीड बॉल बीज गोला एक बहुत ही सरल, सस्ता और असरदार तरीका : ईश्वर सिंह चौहान

Save-enviorament-sehore
सीहोर। पर्यावरण संरक्षण में सीड बॉल बीज गोला एक बहुत ही सरल, सस्ता और असरदार तरीका है। इसे मिट्टी, खाद और बीजों को मिलाकर बनाया जाता है। बारिश का पानी मिलने पर मिट्टी गल जाती है और बीज अपने आप उग जाता है। इससे बंजर जमीन पर भी आसानी से हरियाली लाई जा सकती है। यह बात ग्राम धबोटी के बाराखंबा स्थाना पर आयोजित पर्यावरण संरक्षण के दौरान पंचायत के सरपंच ईश्वर सिंह चौहान ने कही। पर्यावरण संरक्षण को लेकर बुधवार को ग्राम धबोटी के बाराखंबा स्थान पर आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं सीपा संस्था के माध्यम से चल रही परियोजना क्लाइमेट स्मार्ट विलेज के अंतर्गत जैव विविधता कार्यक्रम के तहत बाराखंबा स्थान पर सीट वॉल  लगाई गई जिसमें ग्रामीणों ने अपना श्रमदान किया इस कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम पंचायत धबोटी सरपंच ईश्वर सिंह चौहान एवं सीपा संस्था से कार्यकर्ता विनोद जावरिया तरुण जाजमे आदि शामिल थे। सीपा संस्था के सुरज वर्मा ने बताया कि जिले में अनेक स्थानों पर ग्रामीण अंचलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं: