- साजन अग्रवाल की क्राइम थ्रिलर में निभाएंगी जासूस का किरदार
वर्टिकल डेब्यू पर सीमा पाहवा ने कहा,
वर्टिकल फॉर्मेट में कदम रखने और पहली बार जासूस का किरदार निभाने को लेकर सीमा पाहवा ने कहा, “मैंने हमेशा ऐसे किरदारों को निभाना पसंद किया है, जो एक अभिनेत्री के तौर पर मुझे कुछ अलग करने का मौका दें। मीनाक्षी बेहद तेज-तर्रार, समझदार और निडर है और उसे निभाना मेरे लिए बिल्कुल नया अनुभव रहा। वर्टिकल फॉर्मेट की अपनी अलग गति और ऊर्जा है और मैं उत्साहित हूं कि दर्शक मुझे ‘लेडी बॉन्ड007’ के इस नए अवतार में देखें।”
निर्देशक साजन अग्रवाल ने कहा,
“हमारा मकसद एक ऐसी थ्रिलर बनाना था, जो आखिरी पल तक दर्शकों को अंदाजा न लगाने दे कि आगे क्या होने वाला है। मीनाक्षी कोई पारंपरिक जासूस नहीं है। वह लोगों को गौर से देखती है, उन्हें समझती है और हमेशा उनसे कई कदम आगे रहती है। सीमा पाहवा इस किरदार में गहराई और अनिश्चितता लेकर आई हैं। वर्टिकल फॉर्मेट ने हमें कहानी को और तेज, धारदार और ट्विस्ट से भरपूर बनाने का मौका दिया।”
सीमा पाहवा के साथ इस सीरीज़ में करिश्मा शर्मा, विशाल मल्होत्रा, सादिया सिद्दीकी, हेमंत पांडे, नसीर अब्दुल्ला, कृष्णा भट्ट, शक्ति कुमार और नायसा दारोले जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सीमा पाहवा के लिए यह प्रोजेक्ट उनके करियर में एक नया अध्याय है, जहां वह पहली बार वर्टिकल एंटरटेनमेंट फॉर्मेट में एक केंद्रीय जासूस की भूमिका निभाती दिखाई देंगी। दर्शकों को उनका एक बिल्कुल अलग, सस्पेंस और एक्शन से भरपूर अंदाज देखने को मिलेगा। साजन अग्रवाल द्वारा निर्देशित ‘लेडी बॉन्ड007’ में छिपी पहचान, पारिवारिक रहस्य, धोखा, हत्या और अप्रत्याशित ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। यह सीरीज़ रॉकेट रील्स OTT पर स्ट्रीम होगी। एक लाल लैपटॉप। एक छिपी पहचान। एक जानलेवा साजिश—और एक ऐसी जासूस, जो हमेशा तीन कदम आगे है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें