सीहोर : आईईएस पब्लिक स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी पद-ग्रहण समारोह का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 4 अगस्त 2026

सीहोर : आईईएस पब्लिक स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी पद-ग्रहण समारोह का आयोजन

  • आईईएस पब्लिक स्कूल में छात्रो का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Sehore-school
सीहोर। आईईएस पब्लिक स्कूल सीहोर ने गर्व के साथ अपना इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026 पद-ग्रहण समारोह मनाया। इस मौके पर सीनियर, जूनियर और किंडरगार्टन स्टूडेंट काउंसिल के नवनिर्वाचित सदस्यों ने इमानदारी, जि़म्मेदारी और टीमवर्क के साथ नेतृत्व करने की शपथ ली। समारोह में मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर एसबी सिंह एवं इंजीनियर बीएस यादव, चांसलर, आईईएस यूनिवर्सिटी, भोपाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने युवा लीडर्स को मिसाल बनकर नेतृत्व करने और पूरे समर्पण के साथ सेवा करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा के आज के लीडर, कल के बदलाव लाने वाले युवा छात्र ही है। इस कार्यक्रम ने सेवा, ईमानदारी और छात्र नेतृत्व के प्रति स्कूल की प्रतिबद्धता को उजागर किया। औपचारिक कार्यवाही में शपथ ग्रहण, बैज लगाना और नई नियुक्त काउंसिल सदस्यों को सैश पहनाना शामिल था, क्योंकि वे अपनी जिम्मेदारियों को संभालने और स्कूल के विजन को आगे बढ़ाने के लिए आगे आए। समारोह में स्कूल हेड गर्ल स्कूल हेड बॉय डिसिप्लिन सेक्रेटरी, लिटरेरी सेक्रेटरी, कल्चरल सेक्रेटरी, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी के साथ ही चारो ग्रुप के कप्तान, वाइस कप्तान, सीनियर पर्फेक्ट एवं जूनियर पर्फेक्ट का चयन कर सपथ ग्रहण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 

कोई टिप्पणी नहीं: