मुंबई : यश का चौंकाने वाला सच: 10 मिनट में बदल जाती है सोच, फिर 20 साल में कैसे नहीं! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 19 अगस्त 2026

मुंबई : यश का चौंकाने वाला सच: 10 मिनट में बदल जाती है सोच, फिर 20 साल में कैसे नहीं!

Supar-star-yash
मुंबई (अनिल बेदाग)। रॉकिंग स्टार यश अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी बेबाक सोच के लिए भी खास पहचान रखते हैं। ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपने पुराने बयान और बदलते नजरिए पर खुलकर बात की। ‘आप की अदालत’ में रजत शर्मा से बातचीत में यश ने स्वीकार किया कि समय के साथ उनकी सोच में 100 प्रतिशत बदलाव आया है। यश ने कहा, “इंसान बदलता है। अगर कोई कहता है कि मैं 20 साल में नहीं बदला, तो वो झूठ बोल रहा है।” उनके मुताबिक बदलाव इंसानी स्वभाव का हिस्सा है। जिस बात पर व्यक्ति दस साल पहले विश्वास करता था, जरूरी नहीं कि आज भी वही सोच रखे। यहां तक कि कुछ मिनटों में भी विचार बदल सकते हैं। कभी यश ऐसी फिल्में बनाना चाहते थे जिन्हें परिवार के साथ सहजता से देखा जा सके, लेकिन अब उनका सिनेमा कहीं अधिक परिपक्व और अलग नजरिया दिखाता है। गीटू मोहनदास निर्देशित ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: