मुंबई (अनिल बेदाग)। खेल, संस्कृति और फैशन का अनोखा संगम तब देखने को मिला, जब प्रो गोविंदा लीग ने सीजन 4 के टीम जर्सी लॉन्च के लिए पहली बार भव्य फैशन शो आयोजित किया। 16 टीमों के कप्तानों ने रैंप पर अपनी टीम की जर्सी पेश करने के साथ मिलकर ‘पिरामिड ऑफ यूनिटी’ बनाया, जिसने स्वतंत्रता दिवस की भावना को खेल और एकता से जोड़ दिया। फैशन कोरियोग्राफर वाहबिज मेहता द्वारा तैयार रनवे पर कप्तानों का जोश देखते ही बना। फ्रेंचाइजी मालिकों ने रचित अजमेरा द्वारा डिजाइन किए गए टीम-प्रेरित जैकेट पहनकर उनका साथ दिया। खास बात यह रही कि हर जर्सी में संबंधित शहर की संस्कृति, स्थानीय प्रतीकों और क्षेत्रीय विरासत की झलक दिखाई दी। पीजीएल के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुरवेश सरनाईक ने कहा, “हर पिरामिड विश्वास, सहयोग और साझा लक्ष्य का प्रतीक है। ‘पिरामिड ऑफ यूनिटी’ इसी भावना को दर्शाता है और स्वतंत्रता दिवस को समर्पित एक सार्थक श्रद्धांजलि है।” सीजन 4 में 16 फ्रेंचाइजी और 3,000 से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे। मुकाबले 25 से 27 अगस्त 2026 तक मुंबई के एसवीपी डोम, एनएससीआई, वर्ली में होंगे। क्रिकेट स्टार सूर्यकुमार यादव लीग के ब्रांड एंबेसडर हैं, जबकि सभी मुकाबले जिओहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे।
बुधवार, 19 अगस्त 2026
मुंबई : रैंप पर उतरे गोविंदा, ‘पिरामिड ऑफ यूनिटी’ ने जीता दिल
Tags
# दुनिया रंग बिरंगी
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
दुनिया रंग बिरंगी,
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें