सीहोर : तुलसी जयंती पर कार्यक्रम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

सीहोर : तुलसी जयंती पर कार्यक्रम

Tulsi-jayanti-sehore
सीहोर : प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस, चन्‍द्रशेखर आजाद शासकीय स्‍नातकोत्‍तर महाविद्यालय, सीहोर में आज दिनांक 20-08-2026 को तुलसी जयंती कार्यक्रम संस्था के प्राचार्य डॉ. रोहिताश्‍व कुमार शर्मा जी के निर्देशन में मनाया गया । उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रतिभाओं की कभी बाढ़ नहीं आती परंतु प्रतिभा को निखारना पड़ता है ,जो क्षमतावान होते हैं उन्हें किसी भी संबल की आवश्यकता नहीं होती है । इसी क्रम में उन्होंने कहा कि संतन को कहां सीकरी सो काम, उन्होंने अपने उदाहरण में कहा कि व्यक्ति को अपनी अंतरात्मा की आवाज को सुनना चाहिए,  प्रकृति भी बिना कारण कोई सुख-दुख नहीं देती है, उसमें कुछ ना कुछ कारण अवश्य होता है। अंत में उन्होंने राम के चरित्र को मानव के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम में डॉक्टर धर्मेंद्र वर्मा ने भी तुलसीदास  पर अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉक्टर सुशीला पटेल मैडम ने किया और आभार डॉक्टर  कैलाश विश्वकर्मा ने माना । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं: