सीहोर। संवेदनशील सक्रिय जनहितैषी भाजपा नेता डॉ अजय पटेल ने विधानसभा क्षेत्र इछावर में बुधवार को हुए बेहद दर्दनाक हादसे में मासूम बच्चों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया। बच्चों को विन्रम श्रद्धांजलि देकर उन्होंने शोकाकुल पीड़ित परिवार को हर संभव सभी प्रकार की मदद उपलब्ध कराने की बात कहते हुए गहरी संवेदनाएं व्यक्त कर परमात्मा से शोकाकुल परिवार को सबल प्रदान करने की प्रार्थना की । भाजपा नेता डॉ अजय पटेल ने कहा कि वह जल्दी ही इछावर पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिलेंगे और शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए इछावर विधानसभा क्षेत्र के सांसद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर सहित अन्य वरिष्ठ नेतृत्व से भेंटवार्ता करेंगे। मोगरा रोड पर एक खेत में खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबने से वार्ड क्रमांक 12 निवासी सुभाष बागरी के दो पुत्र प्रशांत 12 वर्ष, पृथ्वीराज 10 वर्ष और उनके बुआ के पुत्र दीक्षांत 11 वर्ष, पिता अखिलेश बागरी की असमय मृत्यु हो गई है जिस कारण परिवार में दुख व्यक्त है।
गुरुवार, 20 अगस्त 2026
सीहोर : भाजपा नेता ने बच्चों की असमय मृत्यु पर व्यक्त किया दुख दी श्रद्धांजलि
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें