- कुछ हीरो पैदा होते हैं, कुछ ट्रेनिंग लेते हैं... और कुछ किडनैप हो जाते हैं!
'वाइब' के नए टीजर में इस अजीब जोड़ी के मिशन की मजेदार झलक देखने को मिलती है। दोनों को प्रीति जी जिंटा के दमदार किरदार की वजह से एक के बाद एक मुश्किलों में फंसना पड़ता है। प्रीति का किरदार बेहद कॉन्फिडेंट है और ऐसा लगता है कि पूरे मामले की कमान उसी के हाथ में है। उनका बॉस-लेडी वाला अंदाज टीजर में खास ध्यान खींचता है। टीजर में तेज रफ्तार कार चेज, धमाकेदार एक्शन और मजेदार सीन्स की भरमार है। 'वाइब' का टीजर साफ बता रहा है कि फिल्म में अजीब हालात, अनजाने हीरो और कई बड़े सरप्राइज देखने को मिलने वाले हैं। कुणाल खेमू ने 'वाइब' को लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म को कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म में कुणाल खेमू के साथ प्रीति जी जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और डेब्यू कर रहीं वंशिका धीर लीड रोल में हैं, जबकि दिनेश लाल यादव और यशपाल शर्मा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की 'वाइब' 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें