पटना : रितेश पांडेय और आस्था की जोड़ी का धमाल, ‘साड़ी के पलट राजा’ हुआ वायरल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 22 अगस्त 2026

पटना : रितेश पांडेय और आस्था की जोड़ी का धमाल, ‘साड़ी के पलट राजा’ हुआ वायरल

sari-ke-palat-raja-bhojpuri-song
पटना (रजनीश के झा) । भोजपुरी सुपर स्टार रितेश पांडेय और आस्था सिंह की जोड़ी ने अपने नए गाने  ‘साड़ी के पलट राजा’ से धमाल मचा दिया है। यह गाना जी म्यूजिक भोजपुरी से रिलीज हुआ है और तेजी से वायरल हो रहा है।  इस गाने में दोनों की खूबसूरत केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है, और यही वजह है कि गाना तेजी से वायरल भी होने लगा है। आपको बता दें कि  गाने को भोजपुरी के लोकप्रिय गायक रितेश पांडेय और शिवानी सिंह ने अपनी सुरीली आवाज दी है। गाने को लेकर रितेश पांडेय ने कहा कि ‘साड़ी के पलेट राजा’ मेरे लिए खास गीत है। इस गाने में आस्था सिंह के साथ काम करने का अनुभव बेहद अच्छा रहा और पूरी टीम ने इसे बेहतर बनाने के लिए काफी मेहनत की है। शिवानी सिंह के साथ गायन, श्याम सुंदर का संगीत और सोनू संगम के शानदार बोल ने गीत को खूबसूरत बनाया है। मुझे उम्मीद है कि भोजपुरी संगीत प्रेमी और मेरे प्रशंसक इस गाने को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद देंगे। 


‘साड़ी के पलट राजा’ का वीडियो कृष्णा अमृत फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने तैयार किया है। इसका संगीत श्याम सुंदर ने तैयार किया है, जबकि गीत के खूबसूरत बोल सोनू संगम ने लिखे हैं। गाने में रितेश पांडेय और आस्था सिंह की ऑनस्क्रीन जोड़ी को आकर्षक अंदाज में पेश किया गया है। वीडियो का निर्देशन और कोरियोग्राफी लक्की विश्वकर्मा ने की है, जबकि राजन वर्मा ने डीओपी के रूप में इसकी सिनेमैटोग्राफी संभाली है। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी आकाश विश्वकर्मा, असिस्टेंट शिवा, मेकअप राहुल, एडिटिंग रविश (LL Video Lab) और डीआई रोहित सिंह ने संभाला है। गाने की खासियत इसकी मधुर आवाज, आकर्षक संगीत, शानदार विजुअल्स और रितेश पांडेय-आस्था सिंह की खूबसूरत केमिस्ट्री है। जी म्यूजिक भोजपुरी के माध्यम से रिलीज हुए इस गाने से भोजपुरी संगीत प्रेमियों को एक बार फिर मनोरंजन का नया डोज मिलने वाला है। गाने के पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: