- आष्टा में NEWS24 MP-CG और लालूराम डॉट कॉम के "मध्य प्रदेश का भविष्य" कार्यक्रम का सफल आयोजन

सीहोर । आष्टा- सरबती गेंहू के लिए मशहूर सीहोर जिले के आष्टा में NEWS24 MP-CG और लालूराम डॉट कॉम के "मध्य प्रदेश का भविष्य" कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ. शासकीय शहीद भगत सिंह महाविद्यालय में हुए कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, सेना, पुलिस, चिकित्सा, ज्योतिषाचार्य के साथ शिक्षाविदों ने शिरकत की. मां सरस्वती की आराधना के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ. क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने MP-CG और लालूराम डॉट कॉम के मंच के दो बड़ी घोषणाएं कीं. उन्होंने कहा कि अगले दो साल में आष्टा को ट्रामा सेंटर और भव्य स्टेडियम की सौगात मिलेगी. आष्टा भोपाल-इंदौर हाईवे के बीच का शहर होने से यहां ट्रामा सेंटर की बहुत आवश्यकता है. साथ ही उन्होंने सबसे पुरानी मांग आष्टा को ट्रेन की सौगात दिलाने की मांग जल्द पूरी होने का भी भरोसा दिखाया. उन्होंने अपनी विधानसभा में नर्मदा जल, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की लंबी सूची साझा की. हिंदू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ बीजेपी नेता भविष्य कालू भट्ट और बीजेपी महामंत्री मोहित सोनी ने आष्टा के विकास पर प्रकाश डाला तो पार्टी के कामकाज की जानकारी दी. वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ हीरा दलोद्रिया ने अपने 51 साल के अनुभव बताते हुए लोगों को स्वस्थ रखने की बारीकियां बताई तो डायबिटीज, बीपी जैसी बीमारियों से बचने के उपाय बताएं. वहीं सिविल हॉस्पिटल के जनरल सर्जन डॉ भूपेंद्र परमार ने सटीक दिनचर्या के ट्रपल 8 फॉर्मूले की बारीकी से जानकारी दी. ज्योतिषाचार्य पंडित योगेश शर्मा ने ज्योतिष गणना की पद्धति की जानकारी दी तो, भाग्य और कर्म के संतुलन के सार को बारीकी से समझाया. सीहोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत चौबे ने साइबर सुरक्षा के मुद्दे पर लोगों को जागरूक किया. जे डी किड्स स्कूल के प्रिंसिपल दुर्गेश प्रताप सिंह ने शिक्षा क्षेत्र में दिए उनके योगदान के बारे में बताया.
कार्यक्रम में एसडीओपी आष्टा दामोदर गुप्ता,
सिद्धार्थ हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ मुकेश इंदौरिया, कारगिल युद्ध में दुश्मन को धूल चटाने वाले एक्स आर्मी मैन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य, आष्टा युवा संगठन के संस्थापक आनंद गोस्वामी का सम्मान किया गया. इस पूरे गरिमामयी और सफल आयोजन के पीछे न्यूज़ 24 मध्य छत्तीसगढ़ और lalluram.com की पूरी टीम की कड़ी मेहनत रही. कार्यक्रम में न्यूज़ 24 के स्टेट न्यूज़ कोऑर्डिनेटर राकेश चतुर्वेदी, सेल्स हेड अनुज तिवारी, करेस्पोंडेंट शब्बीर अहमद, एडमिन हेड रवि सैनी, स्थानीय संवाददाता अमित मंकोडी विशेष रूप से उपस्थित रहे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें