सीहोर : अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई होती है तो विपक्ष को होती है तकलीफ : विधायक राय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026

सीहोर : अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई होती है तो विपक्ष को होती है तकलीफ : विधायक राय

  • प्रधानमंत्री के मां-बाप को गाली देने वाले विरोधियों के कुसंस्कार, भाजपा युवा मोर्चा ने आयोजित किया सत्य साईं यूनिवर्सिटी में युवा संवाद कार्यक्रम

Sehore-mla
सीहोर। यूथ देश के भविष्य हैं।अराजक गुंडा तत्व यूथ के माइंड को डायवर्ट कर देते हैं। विरोधियों से यूथ को सावधान सतर्क रहने की जरूरत है। पीएम के मां-बाप को गाली देने वाले लोग सत्ता को तरस रहे हैं उक्त बात गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा युवा संवाद विकसित भारत अभियान के अंतर्गत सत्य साईं यूनिवर्सिटी सीहोर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए विधायक सुदेश राय ने कही। विधायक सुदेश राय ने कहा कि युवा राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं और यह लोग एसआई आर से डर रहे हैं। फर्जी वोटर गलत राजनीति करने वालों को लाभ पहुंचाते हैं। वोटर लिस्ट संशोधन अति आवश्यक है। भाजपा की यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय हित में सेवा कर रही है। यही बात विरोधियों को हजम नहीं हो रही है। माहौल खराब करने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं। युवाओं को भटका रहे हैं। राष्ट्र निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। युवाओं को सचेत रहना है। विकसित भारत के लिए खूब पढ़ाई लिखाई करना है। अपने गांव शहर प्रदेश और देश का नाम रोशन करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बिहार क्षेत्र में उन्नति कर रहा है । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मार्गदर्शन में युवा प्रदेश में प्रगति पद पर बढ़ रहे हैं।  कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर युवा मोर्चा जिला प्रभारी आनंद पटेल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में सत्य साईं यूनिवर्सिटी के प्राचार्य और प्रोफेसर सहित अन्य स्टाफ सदस्यों युवाओं के द्वारा  विधायक सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: