दिल्ली : मोदी, शाह के बारे में खरगे की टिप्पणी जनादेश का अपमान : शिवराज चौहान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 4 अक्टूबर 2026

दिल्ली : मोदी, शाह के बारे में खरगे की टिप्पणी जनादेश का अपमान : शिवराज चौहान

Shivraj-chauhan
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को "अवैध" बताने संबंधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान के लिए उनपर निशाना साधा और कहा कि यह बयान संवैधानिक संस्थाओं व जनादेश का अपमान है। खरगे ने कर्नाटक के कलबुर्गी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान लोकसभा और राज्य विधानसभाओं को भंग करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ‘“सभी चुनाव अवैध थे” और नरेन्द्र मोदी, अमित शाह तथा सभी राज्यों के मुख्यमंत्री “अवैध” हैं। उन्होंने मतपत्रों के माध्यम से दोबारा चुनाव कराने की भी मांग की। चौहान ने एक बयान में कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर दिया गया बयान उनकी हताशा, हार की मानसिकता और संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करने की कांग्रेस की पुरानी आदत का एक और उदाहरण है।” उन्होंने कहा, “खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को ‘अवैध’ कहना संवैधानिक संस्थाओं और जनादेश का अपमान है।”

कोई टिप्पणी नहीं: