नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नयी दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के पास प्रदर्शन किया और अमेरिका पर केंद्र सरकार को ‘ब्लैकमेल’ करने के प्रयास करने का आरोप लगाया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग भी की। युवा कांग्रेस की ओर जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, अमेरिका यौन अपराधों से दोषी एपस्टीन से संबंधित फाइलों का दुरुपयोग कर रहा है, ताकि उसकी मर्जी के मुताबिक व्यापार समझौता हो सके। विरोध-प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘हरदीप पुरी इस्तीफा दो’ और ‘ब्लैकमेलिंग बंद करो’ जैसे नारे लगाए।
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026
Home
देश
दिल्ली : हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर अमेरिकी दूतावास के पास युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
दिल्ली : हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर अमेरिकी दूतावास के पास युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें