किशनगंज : एसपी ने किया यातायात थाना का वार्षिक निरीक्षण। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

किशनगंज : एसपी ने किया यातायात थाना का वार्षिक निरीक्षण।

Traffic-ps-inspaction-kishanganj
किशनगंज (संवाददाता) : पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा यातायात थाना, किशनगंज का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यातायात थाना की कार्यप्रणाली, संधारित अभिलेखों एवं यातायात व्यवस्था से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। एसपी ने यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं आमजन को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कोई टिप्पणी नहीं: