पटना : 30 अक्टूबर को एडवाइज भोजपुरी पर होगा फिल्म ‘नारी’ का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

पटना : 30 अक्टूबर को एडवाइज भोजपुरी पर होगा फिल्म ‘नारी’ का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर

  • महिलाओं के संघर्ष, साहस और आत्मसम्मान की कहानी लेकर आ रही है संजना पांडेय और गौरव झा की फिल्म

Bhojpuri-film-nari
पटना (रजनीश के झा) । भोजपुरी सिनेमा में सामाजिक सरोकारों और मनोरंजन को जोड़ती फिल्म ‘नारी’ का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर 30 अक्टूबर को एडवाइज भोजपुरी के आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगा। विश्वमूर्ति फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह एक्शन ड्रामा फिल्म महिलाओं के संघर्ष, साहस और आत्मसम्मान की कहानी को केंद्र में रखती है। फिल्म में संजना पांडेय और गौरव झा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी महिलाओं की ताकत और विपरीत परिस्थितियों का साहस के साथ सामना करने की उनकी क्षमता को सामने लाती है। फिल्म के निर्माता संजय पांडेय और देवेंद्र बंसल हैं। फिल्म के निर्माता संजय पांडेय ने ‘नारी’ के वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर को लेकर कहा कि यह फिल्म केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि महिलाओं के संघर्ष, साहस और आत्मसम्मान को भी दर्शाती है। हमने इस फिल्म के माध्यम से महिलाओं की शक्ति और विपरीत परिस्थितियों में डटकर मुकाबला करने की उनकी क्षमता को पर्दे पर उतारने का प्रयास किया है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को फिल्म की कहानी, कलाकारों का अभिनय और इसका संदेश पसंद आएगा। 30 अक्टूबर को एडवाइज भोजपुरी पर होने जा रहे वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर को लेकर हम उत्साहित हैं। मैं सभी भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों से अपील करता हूं कि वे फिल्म ‘नारी’ जरूर देखें और अपना प्यार व आशीर्वाद दें।


‘नारी’ में महिला सशक्तिकरण और आत्मसम्मान जैसे विषयों को मनोरंजक अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। फिल्म की कहानी यह दिखाने का प्रयास करती है कि कठिन परिस्थितियों में भी साहस, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति के सहारे चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। फिल्म के डिजिटल प्रीमियर को लेकर भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों में उत्सुकता जगाने की तैयारी है। अब दर्शक 30 अक्टूबर को एडवाइज भोजपुरी के माध्यम से घर बैठे इस फिल्म को देख सकेंगे। फिल्म में गौरव झा, संजना पांडेय, माया यादव, निशा तिवारी, के. के. गोस्वामी, रामसुजान सिंह, कहना सिंह, सुबोध सेठ, राहुल श्रीवास्तव, शायना खान और रोहित सिंह मटरू प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म के निर्माता संजय पाण्डेय और देवेंद्र बंसल हैं, जबकि लेखक एवं निर्देशक सोम भूषण श्रीवास्तव हैं। सह-निर्माता प्रदीप महादेव पवार, नरेंद्र गुप्ता, प्रशांत खेर और अभिषेक गोयल हैं। फिल्म का संगीत मुन्ना दुबे ने तैयार किया है और गीत प्यारे लाल यादव, राजेश मिश्रा तथा शेखर मधुर ने लिखे हैं। संपादन जितेंद्र सिंह (जीत), कला निर्देशन अवधेश राय, कार्यकारी निर्माण हरीश गुप्ता, प्रचार राजीव सिंह, पार्श्व संगीत राजा यादव, डीआई विजय कुमार और मिक्सिंग कृष्णा कुमार ने की है। प्रोडक्शन मैनेजर जे. पी. गुप्ता, स्टिल्स खालिद रहमान और पी.आर.ओ. रंजन सिन्हा हैं। फिल्म का निर्माण विश्वमूर्ति फिल्म्स प्रोडक्शन के अंतर्गत किया गया है और इसका बैनर एडवाइज भोजपुरी है।

कोई टिप्पणी नहीं: