दिल्ली : करवाचौथ पति-पत्नी के बीच अटूट प्रेम, आपसी विश्वास का प्रतीक : रेखा गुप्ता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026

दिल्ली : करवाचौथ पति-पत्नी के बीच अटूट प्रेम, आपसी विश्वास का प्रतीक : रेखा गुप्ता

cm-rekha-gupta-wishes-karwa-chauth
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने करवाचौथ को पति-पत्नी के बीच अटूट प्रेम, आपसी विश्वास और पूर्ण समर्पण का अनूठा प्रतीक बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह पर्व समृद्ध भारतीय संस्कृति की गहरी परंपरा को जीवंत करता है। गुप्ता ने ने अप आधिकारिक निवास ‘मुख्यमंत्री जनसेवा सदन’ में परिवार के साथ करवाचौथ की पूजा और प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में प्रेम, सौभाग्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कहा “करवाचौथ का यह पावन पर्व पति-पत्नी के बीच अटूट प्रेम, आपसी विश्वास और पूर्ण समर्पण का अनूठा प्रतीक है। यह हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति की उस गहरी परंपरा को जीवंत करता है।” गुप्ता ने परिवार की महिलाओं के साथ पूजा अर्चना करने की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा की हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री उन महिलाओं से भी मिलीं जिनके पति अब उनके साथ नहीं हैं। इनमें एकल माताएं भी शामिल हैं। गुप्ता ने ऐसी महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को अच्छी परवरिश दें और त्योहारों के दौरान अपने प्रियजनों को याद करते हुए खुद भी खुश रहें और उनकी अनुपस्थिति को दुख का कारण न बनने दें।

कोई टिप्पणी नहीं: