पटना : जद (यू) ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ खरगे की ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी की निंदा की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

पटना : जद (यू) ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ खरगे की ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी की निंदा की

jdu-criticise-kharge
नई दिल्ली। भाजपा के सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ ‘‘आपत्तिजनक’’ टिप्पणी की निंदा की और बिहार में चुनावी धांधली के उनके आरोपों को खारिज कर दिया। बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर रविवार को पटना में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद एक व्यक्ति की टिप्पणी ‘‘प्रधानमंत्री कहीं नहीं जाएंगे’’ के जवाब में खरगे की इस टिप्पणी पर विवाद शुरू हो गया कि ‘‘मोदी का बाप भी जाएगा’’। खरगे ने यह टिप्पणी उस वक्त की जब वह पटना में स्वतंत्रता सेनानी और बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। जद (यू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने एक वीडियो बयान में कहा कि उनकी पार्टी खरगे की टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा करती है। प्रसाद ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी के आचरण, चरित्र या दृष्टिकोण में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद कम ही है।’’ मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर खरगे के आरोपों को खारिज करते हुए प्रसाद ने कहा कि राज्य में चुनाव पूरी ‘‘ईमानदारी, निष्पक्षता और पारदर्शिता’’ के साथ कराए गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा चुनावी जनादेश पर सवाल उठाने का कोई औचित्य नहीं है। बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए प्रसाद ने कहा, ‘‘जनता ने इस पार्टी को समेटकर महज छह सीटों पर ला दिया है और उसे ऐसी स्थिति में धकेल दिया है, जिससे वह कभी उबर नहीं पाएगी।’’

कोई टिप्पणी नहीं: