मुंबई : मीका सिंह ने दलेर मेहंदी पर गलत ‘आरोप’ लगाने के लिए उत्तराखंड के मंत्री से माफी की मांग की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026

मुंबई : मीका सिंह ने दलेर मेहंदी पर गलत ‘आरोप’ लगाने के लिए उत्तराखंड के मंत्री से माफी की मांग की

mika-singh-support-daler-mehdi
मुंबई : गायक मीका सिंह ने बुधवार को कहा कि उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल को उनके बड़े भाई दलेर मेहंदी को सार्वजनिक रूप से “अपमानित” करने और “गलत” आरोप लगाने के लिए माफी मांगनी चाहिए। रविवार शाम को दलेर मेहंदी उत्तराखंड के नयी टिहरी शहर में आयोजित सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में प्रस्तुति दे रहे थे। इसी दौरान उनियाल अचानक मंच पर पहुंचे और ऊंची आवाज में उनसे पूछा कि क्या वह नशे में हैं। मेहंदी (59) ‘तुनक तुनक तुन’, ‘बोलो ता रा’ और ‘हो जाएगी बल्ले बल्ले’ जैसे लोकप्रिय गानों के लिए जाने जाते हैं। 


सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुए वीडियो में उन्हें ‘माफ कीजिए’ कहते हुए सुना गया। मीका ने मंगलवार को अपने भाई का समर्थन करते हुए कहा था कि वह शराब नहीं पीते। बुधवार को उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा की और मेहंदी को प्यार व समर्थन देने के लिए बॉलीवुड तथा अन्य क्षेत्रों के गायकों का धन्यवाद किया। मीका ने उनियाल को टैग करते हुए लिखा, “मैं साफ तौर पर बता दूं। दलेर मेहंदी जी शराब नहीं पीते और उनके खिलाफ इस तरह के आरोप लगाना पूरी तरह गलत है। आज स्कूल या कॉलेज में कोई शिक्षक किसी बच्चे को डांट भी दे, तो यह बड़ी बात बन जाती है। तो फिर इतने मशहूर कलाकार को सार्वजनिक मंच पर अपमानित करना कैसे सही ठहराया जा सकता है? मेरा मानना है कि इसके लिए माफी मांगी जानी चाहिए। जिस व्यक्ति ने यह किया, उसे स्वीकार करना चाहिए कि दलेर मेहंदी जी के शराब पीने के आरोप गलत थे और उनके साथ किए गए व्यवहार के लिए माफी मांगनी चाहिए।” इसके बाद एक अन्य पोस्ट में मीका ने दलेर मेहंदी का समर्थन करने के लिए उत्तराखंड के लोगों का धन्यवाद किया।

कोई टिप्पणी नहीं: