दिल्ली : मोदी 2029 में भी जीत के बाद बतौर प्रधानमंत्री लालकिला जाएंगे : नवीन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026

दिल्ली : मोदी 2029 में भी जीत के बाद बतौर प्रधानमंत्री लालकिला जाएंगे : नवीन

modi-will-continue-in-2029-navin
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी 2029 के लोकसभा चुनाव में जीत के बाद स्वतंत्रता दिवस पर बतौर प्रधानमंत्री लालकिला जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस “अपनी अंतिम सांसें गिन रही है।” दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नवीन ने चांदनी चौक इलाके में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली का नेतृत्व किया। यह रैली जैन लाल मंदिर से टाउन हॉल चौक तक निकाली गई। 


नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “मतदाता सूची की सफाई करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान से कांग्रेस के नेता परेशान हैं, लेकिन भाजपा यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएं।” कई राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का विरोध करने को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नवीन ने कहा, “उनका संविधान से कोई लेना-देना नहीं है और उनकी पार्टी केवल वही सुनती है, जो वह या उनका परिवार निर्देश देता है।” भाजपा अध्यक्ष ने यह दावा भी किया कि नरेन्द्र मोदी कहीं नहीं जाने वाले और 2029 के लोकसभा चुनाव के बाद लाल किले की प्राचीर पर लौटेंगे। लाल किले से ही प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हैं। नवीन ने कहा, “राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस अपनी अंतिम सांसें गिन रही है। जिस तरह वह आगे बढ़ रहे हैं, उससे जल्द ही पार्टी में केवल वही एक कार्यकर्ता बचेंगे।”

कोई टिप्पणी नहीं: