दिल्ली : नीट प्रश्नपत्र लीक मामला में अदालत ने आरोप तय करने पर अपना आदेश सुरक्षित रखा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026

दिल्ली : नीट प्रश्नपत्र लीक मामला में अदालत ने आरोप तय करने पर अपना आदेश सुरक्षित रखा

neet-paper-leak-case
नई दिल्ली । एक अदालत ने बृहस्पतिवार को नीट-यूजी (मेडिकल प्रवेश परीक्षा) प्रश्नपत्र लीक मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने कहा कि आदेश 18 नवंबर को सुनाया जाएगा। इस साल के आरंभ में, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 13 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। यह मामला वर्तमान में त्वरित अदालत में चल रहा है, जो ‘परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक होने और अन्य अनुचित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े आपराधिक मामलों’ की सुनवाई कर रही है। सीबीआई ने 14वें आरोपी, महाराष्ट्र के नांदेड़ निवासी शेषराव बजरंग सूर्यवंशी (उर्फ राज सूर्यवंशी) के खिलाफ भी एक पूरक आरोपपत्र दाखिल किया था। सूर्यवंशी को दो सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (स्नातक), यानी नीट यूजी मेडिकल की पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाती है। एनटीए ने 12 मई को प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बीच तीन मई को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा रद्द कर दी थी। यह परीक्षा 21 जून को दोबारा आयोजित की गई थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: