दिल्ली : नितिन नवीन ने BJYM की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026

दिल्ली : नितिन नवीन ने BJYM की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता की

nitin-navin-take-bjym-meeting
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने बृहस्पतिवार को पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में युवाओं से संपर्क और उनकी भागीदारी बढ़ाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। भाजयुमो के अनुसार, बैठक में संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, आगामी गतिविधियों और राष्ट्र को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका पर भी विचार-विमर्श हुआ। भाजयुमो के एक पदाधिकारी ने कहा कि बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और युवाओं की भागीदारी पर भी चर्चा की गई। नवीन ने हाल ही में भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारियों और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की नियुक्ति की थी।

कोई टिप्पणी नहीं: