नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने हाल के प्रदर्शनों के दौरान उन पर ‘‘जानलेवा’’ हमला किए जाने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त को लिखित में शिकायत दी। भारद्वाज ने मांग की कि ‘आपराधिक साजिश’ के लिए प्राथमिकी दर्ज की जाए और उस समय तैनात दिल्ली पुलिस तथा अन्य सुरक्षा बलों द्वारा उन पर किए गए ‘‘खतरनाक और जानलेवा शारीरिक हमले’’ की स्वतंत्र जांच कराई जाए। भारद्वाज ने अपने पत्र में कहा, ‘‘मैं दिल्ली में सार्वजनिक सभाओं के दौरान दिल्ली पुलिस के कर्मियों और अर्धसैनिक बलों के जवानों द्वारा मुझ पर किए गए शारीरिक हमले की तीन बेहद गंभीर और खतरनाक घटनाओं के संबंध में औपचारिक एवं समेकित शिकायत दर्ज कराने के लिए यह पत्र लिख रहा हूं। इन हमलों की प्रकृति, उन्हें अंजाम देने के तरीके और उनकी पुनरावृत्ति से स्पष्ट होता है कि ये भीड़ को नियंत्रित करने के सामान्य उपाय नहीं हैं।’’ उन्होंने कहा कि इसके बजाय, ये आधिकारिक ड्यूटी की आड़ में उन्हें गंभीर शारीरिक नुकसान पहुंचाने या उनकी जान लेने के लिए रची गई ‘‘समन्वित आपराधिक साजिश’’ का हिस्सा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई तो वह अदालत का रुख करेंगे। पिछले सप्ताह कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन के आह्वान के दौरान, जब भारद्वाज और ‘आप’ के अन्य नेताओं ने जंतर-मंतर की ओर मार्च करने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
Home
देश
दिल्ली : ‘आप’ प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली पुलिस पर लगाया प्रदर्शन के दौरान ‘जानलेवा’ हमला करने का आरोप
दिल्ली : ‘आप’ प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली पुलिस पर लगाया प्रदर्शन के दौरान ‘जानलेवा’ हमला करने का आरोप
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें