पटना : एडवाइज भोजपुरी सिनेमा पर कल होगा फिल्म ‘घर का बंटवारा’ का डिजिटल प्रीमियर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026

पटना : एडवाइज भोजपुरी सिनेमा पर कल होगा फिल्म ‘घर का बंटवारा’ का डिजिटल प्रीमियर

  • गौरव झा और संजना पांडेय मुख्य भूमिका में आएंगे नजर, पारिवारिक रिश्तों पर आधारित है फिल्म

Bhojpuri-film-ghar-ka-bantwara
पटना (रजनीश के झा) । भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए अक्टूबर का महीना खास होने जा रहा है। इसकी शुरुआत कल भोजपुरी फिल्म ‘घर का बंटवारा’ के डिजिटल प्रीमियर के साथ होगी। फिल्म का प्रीमियर एडवाइज भोजपुरी सिनेमा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। इससे दर्शक घर बैठे इस फिल्म का आनंद ले सकेंगे। निर्माता संजय पांडेय और निर्देशक संजय कुमार श्रीवास्तव की यह फिल्म पारिवारिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में गौरव झा और संजना पांडेय मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके साथ सुजान सिंह, कहना सिंह, साहिल खान, रोहित सिंह मथरू, सारधा नाभि, कंचन मिश्रा, सुबोध सेठ, काजल निषाद और चाहत भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। 


निर्माता संजय पांडेय ने बताया कि ‘घर का बंटवारा’ एक पारिवारिक फिल्म है, जिसमें रिश्तों की अहमियत और परिवार से जुड़े भावनात्मक पहलुओं को पेश किया गया है। फिल्म की कहानी दर्शकों को अपनेपन का एहसास कराएगी। उन्होंने कहा कि भोजपुरी दर्शकों तक अच्छी कहानियों वाली फिल्मों को पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। एडवाइज भोजपुरी सिनेमा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर फिल्म के डिजिटल प्रीमियर के जरिए दर्शक इसे घर बैठे देख सकेंगे। उन्हें उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी और परिवार व रिश्तों से जुड़ी इसकी कहानी लोगों के दिलों तक पहुंचेगी। फिल्म की कहानी प्राण नाथ ने लिखी है, जबकि संगीत की जिम्मेदारी साजन मिश्रा ने संभाली है। फिल्म में परिवार और रिश्तों से जुड़ी कहानी के माध्यम से दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने का प्रयास किया गया है। ‘घर का बंटवारा’ के डिजिटल प्रीमियर को लेकर भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों में उत्सुकता रहने की उम्मीद है।


‘घर का बंटवारा’ के अलावा इस महीने एडवाइज भोजपुरी सिनेमा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर तीन और भोजपुरी फिल्मों का डिजिटल प्रीमियर होगा। इनमें निर्देशक मंजुल ठाकुर की ‘पतोहिया हंटर वाली’ शामिल है, जो दहेज जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ आवाज उठाती एक बहू की कहानी है। फिल्म में काजल राघवानी, प्रशांत सिंह और कंचन मिश्रा सहित कई कलाकार नजर आएंगे। वहीं, रविंद्र सिंह निर्मित और रितेश ठाकुर निर्देशित ‘मोटकी दुल्हनिया 3’ में नेहा श्री और विक्रांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिकाओं में हैं।  फिल्म प्यार, भावनाओं और इंसान की आंतरिक सुंदरता के महत्व को सामने लाती है। इसके अलावा संजय पांडेय और देवेंद्र बंसल निर्मित एक्शन ड्रामा ‘नारी’ का भी डिजिटल प्रीमियर होगा। संजना पांडेय और गौरव झा अभिनीत यह फिल्म महिलाओं की ताकत, संघर्ष और चुनौतियों का सामना करने के उनके साहस को केंद्र में रखती है। इन तीनों फिल्मों के जरिए दर्शकों को सामाजिक संदेश, पारिवारिक भावनाओं और महिला सशक्तीकरण से जुड़ी अलग-अलग कहानियां देखने को मिलेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं: