बिहार के शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड में नक्सलियों द्वारा अगवा प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार सिंह मंगलवार को अपने घर सकुशल लौट आए हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने उनके लौटने की पुष्टि करते हुए बताया कि वह सकुशल अपने घर पहुंच गए हैं।
रविवार को बिना सुरक्षाकर्मियों के सिंह अपनी जीप से किसी कार्य के निरीक्षण के सिलसिले में लदौरा गांव जा रहे थे। उसी दौरान संदिग्ध नक्सलियों ने उन्हें अगवा कर लिया। पुलिस ने बीडीओ की सरकारी जीप बरामद कर ली है। सहरसा जिले के पचगछिया के मूल निवासी सिंह पिछले अप्रैल माह में ही भभुआ से पदोन्नत होकर तरियानी आए थे। सिंह का पूरा परिवार वर्तमान समय में मुजफ्फरपुर में रहता है।
मंगलवार, 31 अगस्त 2010
विकास पदाधिकारी मनोज सिंह सकुशल घर वापस !!
Tags
# देश
Share This
About Kusum Thakur
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें