मुंडा ने कहा कि भाजपा गठबंधन के नेतृत्व में वह राजभवन स्थित बिरसा मंडप में शनिवार दोपहर 11 से 12 बजे के बीच मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
मुंडा ने कहा कि कम वर्षा होने के कारण राज्य सूखे की समस्या से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में आधारभूत संरचना का अभाव है। उन्होंने कहा कि राज्य में राज्यपाल द्वारा जारी जनहित का कार्य चालू रहेगा। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा कि राज्य में जन कल्याणकारी कार्य में तेजी आएगी। उन्होंने ने कहा कि राज्य में सभी राजनीतिक दल मिलकर सरकार चलाएगें। मुंडा से जब यह पूछा गया कि सरकार का स्वरूप क्या होगा तो उन्होंने कहा कि थोडा़ इंतजार कीजिए सब कुछ पता चल जाएगा।
राज्यपाल ने राज्य से राष्ट्रपति शासन हटाने की अनुशंसा सात सितम्बर को की थी। केन्द्र ने राज्यपाल की रिपोर्ट पर आज कैबिनेट में सहमति व्यक्त की और इस सहमति के आधार पर मुंडा ने राज्यपाल से मिलकर उन्हें शपथ ग्रहण की तिथि से अवगत कराया।

1 टिप्पणी:
congrtas
एक टिप्पणी भेजें