छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (17 मई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 17 मई 2015

छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (17 मई)

इंजीनियरिंग काॅलेज में कैंपस सिलेक्शन 27 को

छतरपुर। पं. देवप्रभाकर शास्त्री इंजीनियरिंग काॅलेज में कम्पयूटर साइंस, इलैक्ट्रानिक एंड कम्यूनिकेशन तथा इन्फार्मेशन टेक्नाॅलाजी ब्रांच के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कैंपस सिलेक्शन 27 मई को आयोजित किया जाएगा। काॅलेज की टीपीओ सुश्री मेघना मिश्रा ने तदाशय की जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान के डायरेक्टर अशोक दीक्षित, सचिव श्रीमती सरोज जैन एवं नवागत प्राचार्य डा. जीतेंद्र सोनी के मार्गदर्शन में होने जा रहे कैंपस सिलेक्शन में लाईव सत्यमटेक कंपनी के पदाधिकारी उपस्थित होंगे।इस दौरान तीनों ब्रांचों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन के पश्चात साक्षात्कार होंगे।काॅलेज प्राचार्य डा. जीतेंद्र सोनी ने बताया कि संस्थान के विद्यार्थियों के सौ फीसदी प्लेसमेंट के लिए प्रबंधन द्वारा पहल की जा रही है।टीपीओ के अनुसार अभी तक 30 से 40 प्रतिशत तक प्लेसमेंट हो चुके है।शेष लक्ष्य हासिल करने के लिए आगामी महीनों में विभिन्न ख्यातिप्राप्त कंपनियां संस्थान में आएंगी।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अन्तर्गत नगर पालिका नौगांव में हुये 11 जोडो के विवाह
  • नगर के लोगो ने लिया बडचड कर हिस्सा 
chhatarpur news
नौगांव/आज नगर पालिका नौगांव द्वारा नगर पालिका प्रागंण में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अन्तर्गत 11 जोडो का विवाह सम्पन्न कराया गया । बारात नगर पालिका गाडी खाना से शहर में डी.जे. घोडे, पालकी, बैण्ड बाजो सहित भ्रमण करती हुई नगर पालिका प्रागंण पहुची । जहाॅं पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अभिलाषा शिवहरे, सांसद प्रतिनिधि धीरेन्द्र शिवहरे मुख्य नगर पालिका अधिकारी इम्तियाज हुसैन ने बरात का स्वागत कर आगवानी की और फिर विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया गया नगर पालिका की ओर से बारात मे आये बारातियों का जोरदार स्वागत किया स्वागत में फल फू्रण्डर्स, ठंडा शरबत, पानी के पाऊच, और खाना की समुचित व्यवस्था की । इस मौके पर क्षेत्री विधायक मानवेन्द्र सिंह, एस.डी.एम. एस.एल. प्रजापति, तहसीलदार भास्कर गाचले, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दमोदर प्रसाद तिवारी, उपाध्यक्ष आशारानी तिवारी, उपयंत्री आलोक जायसवाल, पार्षद अंजना राजपूत, मुरारी जाटव, जीतेन्द्र सिंह यादव, योगेन्द्र यादव, जीतेन्द्र ईसाई, प्रेमनारायण चंदेल, अमित रैकवार, कमलेश अरजरिया, निर्मला सक्सेना, सुधा शिवहरे, मुन्नी राईन, मीरा कुशवाहा, सरोज यादव, रूकमणि अहिरवार, आशा सिंह, संदीप गुप्ता, प्रदीप द्विवेदी, मनीष साहू, जमुनी देवी, विधायक प्रतिनिधि पंकज पाठक, दौलत तिवारी, सूरज देव मिश्रा, सन्नो सक्सेना, अरविन्द्र शर्मा, आशूू पियूष शिवहरे, श्याम सुन्दर अरजरिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अंजुल सक्सेना, अशोक साहू, राजेन्द्र सिंह राठौर, आशीष गुप्ता, सनातन रावत, प्रतुल सक्सेना, पंकज अग्निहोत्री, विपिन गंगेले एवं समस्त नगर पालिका परिवार ने बडचड कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम का संचालन में पूर्व पार्षद ने लिया एवं अभार व्यक्त नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अभिलाषा शिवहरे ने किया ।
 
इन्होने किया दिल खोलकर सहयोग
श्रीमती अभिलाषा-धीरेन्द्र शिवहरे, 11 पलंग, श्रीमती आशारानी तिवारी उपाध्यक्ष 11 पंखा, कल्याण विल्डर्स नौगांव ने 11 गैस चूल्हा मय सिलेण्ड के, संदीप गुप्ता पार्षद 11 शूटकेस, सनातन रावत 11 दीवाल घडी, लखन शिवहरे पूजा इलेक्टिक 11 जेडर्स घडी, सैय्यद ब्रदर्स नसीम भाई बसीम भाई, 11 लेडीज घडी, राईन ब्रदर्स फू्रड काउण्डर, जीतेन्द्र सिंह यादव पार्षद आतीशबाजी, मुरारी जाटव पार्षद/दशरथ जाटव 11 प्रेस ऊषा यादव 11 कलश, निविदता शिवहरे 11 टिफिन सेट कांच के, रैकवार समाज द्वारा 11 स्ट्रील की टंकिया, लायस क्लब की बहनों द्वारा 11 ज्वैलरी वाॅक्स उपहार स्वरूव वर वधु को दिये गये । 

इन्होने किया नगद सहयोग 
पारस डवलपर्स कमलेश जैन 11000 रूपये, श्रीराम, पप्पू, अनीस छतरपुर 10,000, बीरू नौगरिया 5100 रूपये गोकरनदास जायसवाल, 5100, रज्जू विश्वकर्मा 5000, अजीत जैन 5000 रूपये बल्लन अग्रवाल 2100 रूपये तिवारी प्रिटिंग प्रेस, 2100 रूपये अट्टू चैरसिया 2100 रूपये शुक्ला जी पंप वालो 2100 रूपये रज्जन किराना स्टोर 2100 रूपये सिल्वर सिटी अशोक अहिरवार 2100 रूपये, रमाशंकर मिश्र तक्षशिला परिवार 1100 रूपये, जीतेन्द्र जैन एलआईसी 1100 रूपये, सुक्की राजा 1100 रूनये मुन्ना साहू लोहा वाले 1100 रूपये.

कोई टिप्पणी नहीं: