शौचालय मांगने वाली दुल्हन को 10 लाख का इनाम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 17 मई 2015

शौचालय मांगने वाली दुल्हन को 10 लाख का इनाम


girl-wanted-toilet-in-home-awarded-by-shulabh
अपने विवाह में पिता से गहनों के बजाय शौचालय की मांग करने वाली युवती को सुलभ इंटरनेशनल ने 10 लाख रुपये का इनाम दिया है। महाराष्ट्र के अकोला जिले की रहने वाली चैताली गलाखे को अपनी शादी के कुछ दिनों बाद यह पता चला कि उनके ससुराल में शौचालय की सुविधा नहीं है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित चैताली ने यह मामला अपने पिता के समझ उठाया। उन्होंने अपने पिता से कहा कि बुनियादी स्वच्छता की जरूरत उसके लिए बहुत आवश्यक है। 

चैताली ने कहा, "मैं शौच के लिए हर शाम खेतों में नहीं जाना चाहती। मैं अपने पिता की आभारी हूं कि उन्होंने मेरा साथ दिया और मुझे एक पूर्व निर्मित शौचालय दिया।" भारत में स्वच्छता के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था सुलभ इंटरनेशनल को चैताली की स्थिति के बारे में जानकारी मिली और उसने दुल्हन को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। 

विश्व बैंक के अनुसार, भारत में 53 फीसदी लोग खुले में शौच करते हैं। ग्रामीण महिलाएं शाम होने का इंतजार करती हैं और अंधेरा होने पर सड़क किनारे शौच करने जाती हैं। किसी गाड़ी की रोशनी पड़ते ही कुछ देर के लिए खड़ी हो जाती हैं। यह इक्कीसवीं सदी के भारत का सच है।

कोई टिप्पणी नहीं: