दिल्ली विवि में 28 मई से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 16 मई 2015

दिल्ली विवि में 28 मई से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया


du-admission-on-28th-2015
 दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 28 मई से शुरू होगी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। विश्वविद्यालय 28 मई से पहले ऑनलाइन पंजीकरण शुरू करेगा, जिसके बाद पांच जून से ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। डीयू के प्रवक्ता ने कहा, "ऑनलाइन तथा ऑफलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जून होगी।"

ऑफलाइन पंजीकरण के लिए आठ केंद्र-आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, दयाल सिंह कॉलेज, गार्गी कॉलेज, महाराजा अग्रसेन कॉलेज, पीजीडीएवी कॉलेज, राजधानी कॉलेज, श्याम लाल कॉलेज व श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज निर्धारित किए गए हैं। वहीं, पहला कट ऑफ 25 जून को जारी होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: