राजद-जद (यू) में होगा बेमेल गठबंधन : मांझी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 16 मई 2015

राजद-जद (यू) में होगा बेमेल गठबंधन : मांझी


manjhi-on-jdu-rjd-alliance
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल (युनाइटेड) में अगर गंठबंधन होता है तो वह बेमेल गठबंधन होगा। दोनों की नीतियां एक-दूसरे से अलग है। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, "उनकी पार्टी किसी भी पार्टी से चुनाव पूर्व समझौता नहीं करेगी। चुनाव के बाद समर्थन लेने-देने की बात स्थितियों पर निर्भर करेगा।" 

उन्होंने एक बार फिर कहा कि नीतीश कुमार को छोड़कर उनकी पार्टी किसी से भी समर्थन ले सकती है और दे सकती है। मांझी ने जद (यू) की छवि खराब करने के आरोप को सिरे से नकारते हुए कहा कि उनके मुख्यमंत्रित्व काल में जितने फैसले लिए गए थे वे गरीबों के हक में लिए गए थे।  उन्होंने राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के उस बयान का समर्थन करते हुए कहा कि जद (यू) से राजद का जनाधार बड़ा है। 

इसके पूर्व विधान पार्षद महाचंद्र सिंह और राजद के वरिष्ठ नेता रवि भूषण के नेतृत्व में पहुंचे करीब 250 समर्थकों ने हम की सदस्यता ग्रहण की। विधान पार्षद महाचंद्र सिंह ने कहा कि हम की नीतियों में लोगों की आस्था और विश्वास बढ़ा है।

कोई टिप्पणी नहीं: