भारत 68वीं विश्व स्वास्थ्य सभा का अध्यक्ष बना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 16 मई 2015

भारत 68वीं विश्व स्वास्थ्य सभा का अध्यक्ष बना


india-become-president-world-health-fouram
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जेनेवा में विश्व स्वास्थ्य सभा (डब्ल्यूएचए) की 68वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। भारत 19 वर्ष बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन की सर्वोच्च निर्णायक संस्था डब्ल्यूएचए का अध्यक्ष चुना गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के बयान के मुताबिक डब्ल्यूएचए की बैठक 18 से 27 मई को जेनेवा में होगी। नड्डा के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय भारतीय शिष्टमंडल बैठक में भाग लेने गया है। 68वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में माइक्रोबायलरोधी रेजिस्टेन्स, वायु प्रदूषण तथा स्वास्थ्य, विश्व स्वास्थ्य आपात तैयारी और निगरानी, वैश्विक रणनीति, सार्वजनिक स्वास्थ्य पर कार्य योजना, नवाचार तथा बौद्धिक संपदा और अछूती लाक्षणिक बीमारियों में अनुसंधान एवं विकास विषय पर विचार-विमर्श किया जाएगा। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री विश्व स्वास्थ्य सभा की बैठक के मौके पर अनेक द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों में भी भाग लेंगे। इनमें राष्ट्रमंडल स्वास्थ्य मंत्रियों की आठवीं बैठक तथा ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक शामिल है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने विश्व स्वास्थ्य सभा के अध्यक्ष के रूप में 19 मई को बैठक में भाग लेने आए स्वास्थ्य मंत्रियों के लिए स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया है। इससे पहले, जे पी नड्डा और विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ. मारग्रेट चान ने संयुक्त रूप से 'सभी के लिए योग, स्वास्थ्य के लिए योग' विषय पर फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने संबंधी प्रस्ताव की स्वीकृति के लिए आयोजित की गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: