केजरीवाल सरकार ने प्रधान सचिव को हटाया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 16 मई 2015

केजरीवाल सरकार ने प्रधान सचिव को हटाया


kejriwal-release-chief-secretery
आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने प्रधान सचिव (सेवा) अनिंदो मजुमदार को शनिवार को पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया। सरकार ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है, जब शकुंतला गैमलिन की कार्यवाहक मुख्य सचिव के रूप में हुई नियुक्ति पर पहले से विवाद चल रहा है।  उपराज्यपाल नजीब जंग ने हालांकि मजुमदार को पद से हटाए जाने को अवैध करार दिया है। 

राज भवन से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, "इस आदेश पर उपराज्यपाल की मंजूरी नहीं है, जो कि इस रैंक के अधिकारियों के स्थानांतरण के लिए सक्षम प्राधिकारी हैं।" आप ने इससे पहले मजुमदार को पद से हटाने संबंधित एक आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया है, "मजुमदार को उनके सभी प्रभार से मुक्त किया जाता है। उनके पास कोई जिम्मेदारी नहीं रहेगी।" मजुमदार ने गैमलिन की नियुक्ति के आदेश जारी किए थे।

कोई टिप्पणी नहीं: