अमित शाह ने बुलायी भाजपा नेताओं की बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 8 फ़रवरी 2020

अमित शाह ने बुलायी भाजपा नेताओं की बैठक

amit-shah-call-meeting
नयी दिल्ली 08 फरवरी, दिल्ली विधानसभा चुनाव का मतदान समाप्त होने के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव प्रचार में लगे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं की एक बैठक शनिवार देर रात बुलायी है। सूत्रों के अनुसार बैठक भाजपा के दिल्ली प्रदेश मुख्यालय में होगी। इसमें दिल्ली के चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, हरदीप पुरी, नित्यानंद राय, भाजपा नेता विजय गोयल, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत सातों सांसद तथा अन्य नेता भी शामिल होंगे। मतदान समाप्त होने के बाद तकरीबन सभी एग्ज़िट पोल में आम आदमी पार्टी की सत्ता में वापसी के रुझान बताये गये हैं जबकि भाजपा सत्ता से दूर नंबर दो पर दिखायी गयी है।  

कोई टिप्पणी नहीं: