कविता : आसमान से धरती कितनी दूर है? - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


रविवार, 16 फ़रवरी 2025

कविता : आसमान से धरती कितनी दूर है?

आसमान धरती कितनी दूर है?

पर वह दोनों कितने समान हैं,

एक पर लोग हैं रहते तो,

दूसरे पर चांद सितारे हैं,

अपने कामों को बखूबी निभाया,

दोनों अलग अलग हैं मगर,

साथ-साथ होने का एहसास दिलाया,

बैठा इंसान धरती पर आसमान को निहारे,

आसमान के उजाले धरती की दिशा में फैले,

मनुष्य धरती से इसका बड़ा ही आनंद उठाएं,

बारिश आसमान को छोड़ धरती को चूमे,

चिड़िया धरती छोड़ आकाश में उड़ जाए,

दोनों का संग जैसे दूर होकर भी,

अपने होने का एहसास दिलाए॥




Tania-arya-charkha-feature


तानिया आर्य

चौरसों, उत्तराखंड

चरखा फीचर्स

कोई टिप्पणी नहीं: