सीहोर : गंदगी फैलाने वालों पर भारी जुर्माना और कड़ी निगरानी जरूरी : प्रिंस राठौर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 फ़रवरी 2026

सीहोर : गंदगी फैलाने वालों पर भारी जुर्माना और कड़ी निगरानी जरूरी : प्रिंस राठौर

  • नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने दी 19 लाख की सौगात
  • वार्ड क्रमांक सात के क्षेत्रवासियों ने किया नगर पालिका अध्यक्ष का स्वागत

Prince-rathour-sehore
सीहोर। शहर में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे है। वहीं शहर को सुंदर और स्वच्छ रखने के लिए भी नगर पालिका का अमला सतर्क है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने शनिवार को शहर के वार्ड क्रमांक सात में सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहाकि सड़क का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ समयसीमा पर किया जाए। इस मौके पर उन्होंने 19 लाख से सीसी रोड के कार्य का यहां पर मौजूद क्षेत्रवासियों से भूमि पूजन कार्य का शुभारंभ कराया।


कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहाकि गंदगी फैलाने वालों पर भारी जुर्माना और कड़ी निगरानी जरूरी, इसके लिए शहर में स्वच्छता मित्रतों के अलावा कचरा गाड़ी आदि  लगाई गई है। वहीं नगर में लोगों को शुद्ध जल उपलब्ध हो इसके लिए भी नगर पालिका जल प्रभारी से चर्चा की। वार्ड क्रमांक सात के पार्षद विजेन्द्र परमार ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर के द्वारा क्षेत्र अंतर्गत शिवाजी कालोनी, जितेन्द्र कुशवाह से मालवीय के घर तक शिव मंदिर से गोविन्द्र गीते तक एवं गोपाल कुशवाह से राम सिंह के तक सीसी रोड का निर्माण कार्य का भूमि पूजन कराया गया।   कार्यक्रम के दौरान पार्षद राजेश मांझी, नरेन्द्र राजपूत, अजय पाल सिंह राजपूत आदि शामिल थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: