सीहोर : प्रधानमंत्री कॉलेज फॉर एक्सीलेंस में विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2026 का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 2 फ़रवरी 2026

सीहोर : प्रधानमंत्री कॉलेज फॉर एक्सीलेंस में विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2026 का आयोजन

Sehore-college-of-exillance
सीहोर। प्रधानमंत्री कॉलेज फॉर एक्सीलेंस, सीहोर में विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2026 के अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. नितिन बातव एवं वनस्पति शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष तथा इको क्लब प्रभारी के कुशल निर्देशन में दिनांक 02 फरवरी 2026 को विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्द्रभूमियों (रामसर साइट्स) के संरक्षण, महत्व एवं जैव विविधता में उनकी भूमिका के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता उत्पन्न करना रहा। इस अवसर पर रामसर साइट्स पर आधारित प्रेजेंटेशन, मॉडल प्रदर्शनी एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने आर्द्रभूमियों के पारिस्थितिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय महत्व को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। डॉ. नितिन बातव ने अपने उद्बोधन में आर्द्रभूमियों के संरक्षण को वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए युवाओं से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। श्रीमती मधुरिमा तिवारी ने विद्यार्थियों को आर्द्रभूमियों की जैव विविधता एवं पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी प्राचार्य द्वारा आर्द्रभूमि संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई, जिसमें सभी उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री सुप्रिया गुप्ता, फैज़ा शेख एवं अमोघ रामटेके द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों की सराहना करते हुए आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के पर्यावरणीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। यह आयोजन विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और संरक्षण की भावना को सुदृढ़ करने में सफल रहा।

कोई टिप्पणी नहीं: