सीहोर : विधायक निधि से श्री विश्वकर्मा मंदिर व धर्मशाला निर्माण की घोषणा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 2 फ़रवरी 2026

सीहोर : विधायक निधि से श्री विश्वकर्मा मंदिर व धर्मशाला निर्माण की घोषणा

Visheakarma-temple-sehore
सीहोर। जांगिड़ ब्राह्मण समाज जिला सीहोर द्वारा मुरली अंडर ब्रिज के पास निर्माणाधीन मंदिर एवं धर्मशाला स्थल पर भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना एवं भव्य आरती कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। यह कार्यक्रम मंदिर एवं धर्मशाला निर्माण समिति के अध्यक्ष अनोखी लाल विश्वकर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से सीहोर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदेश राय ने सहभागिता की। पूजा-अर्चना के पश्चात समाज के प्रतिनिधियों द्वारा विधायक के समक्ष मंदिर एवं धर्मशाला निर्माण के शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का विनम्र आग्रह किया गया। समाज की भावनाओं और आस्था का सम्मान करते हुए विधायक सुदेश राय ने विधायक निधि से निर्माणाधीन मंदिर एवं धर्मशाला का शेष कार्य पूर्ण कराने की घोषणा की। इस घोषणा से समाजजनों में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया। विधायक की इस घोषणा पर उपस्थित समाज के लोगों ने तालियों की गूंज के साथ उनका हृदय से आभार व्यक्त किया और इसे समाज के लिए ऐतिहासिक व प्रेरणादायक कदम बताया। कार्यक्रम में नारी शक्ति की विशेष सहभागिता देखने को मिली, जहां माता एवं बहनों ने भगवान श्री विश्वकर्मा के भजन-कीर्तन कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ समाजसेवी रामगोपाल विश्वकर्मा, भागीरथ विश्वकर्मा, राजेश शर्मा, सुनील शर्मा, कुंज बिहारी शर्मा, जगदीश विश्वकर्मा एवं मोहन विश्वकर्मा उपस्थित रहे। वहीं युवा वर्ग की ओर से कृष्णेशी सेवा संस्थान के अध्यक्ष भूपेंद्र विश्वकर्मा, सोनू विश्वकर्मा सहित अनेक युवा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कोई टिप्पणी नहीं: