सीहोर : आवासीय मैदान पर दो दिवसीय मैच में आर एस आई रेड ने ब्लू को 21 रन के अंतर से हराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 17 मार्च 2026

सीहोर : आवासीय मैदान पर दो दिवसीय मैच में आर एस आई रेड ने ब्लू को 21 रन के अंतर से हराया

Sehore-cricket
सीहोर। शहर के भोपाल नाके स्थित आवासीय मैदान पर आयोजित दो दिवसीय मैच में आर एस आई रेड ने ब्लू को 21 रन के अंतर से हराया। इस मैच में रेड की ओर से हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले लोकेन्द्र को मैन आफ द मैच कोच अक्षय दुबाने और अजय चंदेल ने दिया।।इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दो दिवसीय मैच में पहली इंनिंग में आर एस आई ने 109 रन दस विकेट पर बनाए थे। इसमें लोकेन्द्र ने 36 रन और रोहित ने 17 रन की पारी खेली। इधर ब्लू की टीम 88 रन पर ढेर हो गई। दूसरी पारी में आर एस आई ब्लू की ओर से कुणाल ने 44 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली । पहली पारी के रनों की बढ़त के आधार पर आरसीआई रेड ने जीत दर्ज की।  इसमें लोकेन्द्र ने छह विकेट और 45 रन बनाए थे। आर एस आई क्रिकेट क्लब के कोच अक्षय दुबाने ने बताया कि आने वाली 25 तारीख से मैदान पर समर कैंप का आयोजन किया जा रहा हे, जिसमें इच्छुक खिलाड़ी भाग ले सकते हे।

कोई टिप्पणी नहीं: