सीहोर : खेत में खड़ी गेंहू की फसल पर प्रशासन ने भूमि का कब्जा देने के लिए चलवाया हार्वेटर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 17 मार्च 2026

सीहोर : खेत में खड़ी गेंहू की फसल पर प्रशासन ने भूमि का कब्जा देने के लिए चलवाया हार्वेटर

  • मामला कोर्ट में लंबित, किसान पहुंचा कलेक्ट्रेट

Land-capture-sehore
सीहोर। किसान परिवार रोता रहा दोराहा तहसीलदार ने नियम कानूनी को तांक पर रखकर किसान के विरोध के बावजूृद खेत में खड़ी गेंहू की फसल पर हार्वेटर चलवा दिया। फसल काटने के बाद कब्जा दिलाने की कार्रवाही की मांग को लेकर ग्राम खांईखेड़ा निवासी किसान ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर से गेंहू की फसल काटने तक कार्रवाही रूकवाने की गुहार लगाई थी लेकिन प्रशासन ने किसान के सपनों पर पानी फैर दिया। पीडि़त किसान घनश्याम आत्मज देवी सिंह का कहना था कि खेत में उसके द्वारा हजारों रूपये खर्च कर गेंहू की फसल बोई गई थी। भूमि से संबंधित विवादित प्रकरण कोर्ट में भी लंबित है फिर राजस्व विभाग एक तरफा कार्रवाही कैसे कर सकता है। वह कोर्ट का फैसला स्वीकार करने के लिए तैयार है। बहनों द्वारा अवैध बंटान कराकर भूमि अपने नाम भूमि करा ली है जबकि उक्त भूमि पर के.सी.सी. लिया गया था एंव मोके पर जाये बगैर सीमांकन कराया गया था। धारा 250 का प्रकरण तहसीलदार दौराहा में विचाराधीन है और व्यवहार न्यायालय में भी वाद प्रस्तुत किया गया है। सुनवाई का अवसर दिये बगैर ही कब्जा दिलाये जाने की अवैध कार्यवाही की गई है। 

कोई टिप्पणी नहीं: