तेहरान, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि रूस से तेल आयात बंद करने के लिए भारत पर ‘‘दबाव’’ डालने के बावजूद, अमेरिका अब नयी दिल्ली से मॉस्को से कच्चा तेल खरीदने की गुहार लगा रहा है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के दो सप्ताह बाद अराघची का यह बयान आया है। अराघची ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अमेरिका ने रूस से तेल आयात बंद करने के लिए भारत पर दबाव बनाने में कई महीने लगाए। ईरान के साथ दो सप्ताह के युद्ध के बाद, व्हाइट हाउस अब भारत सहित पूरी दुनिया से रूसी कच्चा तेल खरीदने की गुहार लगा रहा है।’’ ईरान से संघर्ष के बीच अमेरिका ने पांच मार्च को भारत को 30 दिन के लिए रूसी तेल खरीदने की अनुमति देने की घोषणा की थी, जबकि इससे पहले अमेरिका ने यूक्रेन युद्ध के चलते रूसी तेल खरीद पर प्रतिबंध लगाए थे। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर यूरोप के रुख की आलोचना करते हुए मंत्री ने ईरान के खिलाफ युद्ध को ‘‘अवैध’’ करार दिया और कहा कि यूरोप को लगता है कि ईरान पर ‘‘अवैध’’ युद्ध का समर्थन करने से उसे रूस के खिलाफ अमेरिका का समर्थन मिल जाएगा। अराघची ने रूसी कच्चे तेल की खरीद के प्रति ट्रंप प्रशासन के मौजूदा रुख को ‘‘दयनीय’’ तक करार दिया।
शनिवार, 14 मार्च 2026
Home
विदेश
व्हाइट हाउस अब भारत समेत पूरी दुनिया से रूसी तेल खरीदने की गुहार लगा रहा है : ईरान के मंत्री
व्हाइट हाउस अब भारत समेत पूरी दुनिया से रूसी तेल खरीदने की गुहार लगा रहा है : ईरान के मंत्री
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें