पटना : पप्पू यादव पर हमले के विरोध में कांग्रेस ने किया अमित शाह का पुतला दहन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 3 अगस्त 2026

पटना : पप्पू यादव पर हमले के विरोध में कांग्रेस ने किया अमित शाह का पुतला दहन

Bihar-congress-protest
पटना, 3 अगस्त (रजनीश के झा) । पूर्णिया के सांसद श्री पप्पू यादव पर दिल्ली में हुए कायराना हमले के विरोध में आज कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम गेट के बाहर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक निर्वाचित सांसद पर राजधानी दिल्ली में हमला होना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। देश की राजधानी में यदि जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। पुतला दहन के दौरान इन नेताओं ने कहा कि हिंदू धर्म किसी एक पार्टी की जागीर नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के लोग स्वयं को हिंदू धर्म का ठेकेदार समझते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि इस देश के करोड़ों लोग सनातन परंपरा में आस्था रखते हैं। किसी राजनीतिक दल को धर्म पर एकाधिकार जताने का अधिकार नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म और आस्था के नाम पर लोगों को बांटने तथा जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दों से भटकाने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता अब इस राजनीति को समझ चुकी है और धर्म के नाम पर फैलाए जा रहे भ्रम को स्वीकार नहीं करेगी। पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस नेता मिन्नत रहमानी, प्रेमचंद सिंह, इंजीनियर कमलेश कमल, राजेश रंजन पप्पू,  शशि कुमार  "चुन्नू सिंह",   दौलत इमाम ,  मनीष यादव, नीतीश सिंह ,शशि भूषण पंडित, नवल किशोर यादव, विनय यादव, मेनका कुमारी, सुरेश मुखिया बिन ,शमसुल आजाद, दिनेस्वर माझी  सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: